राजा राम :


      राजा राम :----

वन से लौटने के बाद जब भगवान राम ने अयोध्या का शासन
संभाला तो उन्होंने कई वर्षों तक भारत पर शासन किया और
भारत को एकसूत्र में बांधे रखा। राम के काल में रावण, बाली,
जनक, अहिरावण और कार्तवीर्य अर्जुन नाम के महान शासक थे।
कार्तवीर्य अर्जुन या सहस्रार्जुन यदुवंश का एक प्राचीन राजा
था। वह बड़ा वीर और प्रतापी था। उसने लंका के राजा रावण
जैसे प्रसिद्ध योद्धा से भी संघर्ष किया था। कार्तवीर्य अर्जुन
के राज्य का विस्तार नर्मदा नदी से हिमालय तक था जिसमें
यमुना तट का प्रदेश भी सम्मिलित था। कार्तवीर्य अर्जुन के
वंशज कालांतर में 'हैहय वंशी' कहलाए जिनकी राजधानी
'माहिष्मती' (महेश्वर) थी। इन हैदयों से ही परशुराम का 21 बार युद्ध हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ